बेगूसराय से आने वाले मरीज को भेजा गया सदर अस्पताल
समस्तीपुर/मोरवा
सारंगपुर पश्चिमी पंचायत में बेगूसराय से आने वाले एक मरीज को जांच एवं इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा गया। बेगूसराय से आने वाले मरीज की जानकारी मिलते ही मुखिया बरेलाल सहनी ने बीडीओ शिवशंकर राय को इसकी सूचना दी। बीडीओ शिवशंकर राय ने आकर मरीज का
हालचाल पूछा। उक्त मरीज को सर्दी, बुखार, खांसी एवं सांस लेने में भी तकलीफ की शिकायत हो रही थी। इसकी जानकारी मिलते हैं वीडियो में उसकी जांच एवं इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर करवा दिया है।
अब्दुल कादिर के साथ आर के आंदन
