बढ़ते तापमान को लेकर लोगो को जागरूकता करने की अपील ,संतोष
ताजपुर /मोरवा/समस्तीपुर
गर्मी का मौसम में बढ़ रहे तापमान में आम लोगो को थोड़ी से लापरवाही की वजह से आग लगने की संभावना बनी रहती है।बढ़ते तापमान को लेकर संतोष यादब(जिला महासचिव युवा राजद )ने मोरवा विधानसभा क्षेत्र के लोगो को
जागरूक होकर रोकने की अपील कर रहे है।विशेष कर माता
बहनों से खाना बनाते समय सावधानी पूर्वक आग का इस्तेमाल करने,अहले सुबह चूल्हा जलाएं,चूल्हा जलाते समय पास में अतिरिक्त पानी,बालू,अग्निशामक, बच्चों को माचिस, लाइटर से दूर रखें,किसान फसल कटनी एवं दौनी के समय बीड़ी सिगरेट का उपयोग नही करने,थ्रेसरिंग के समय चिंगारी निकलने पर सावधान रहें एवं मशीन को ठंडा होने पर ही पुनः चलाएं,बिजली की शॉर्ट सर्किट न होने दे,आग लगने की स्थिति में तुरंत आग बुझाने के प्रयास करें, नजदीकी पुलिस स्टेशन या फायर स्टेशन को सूचित करें । आप अपना ,अपने परिवार और अपने पंचायत का ख्याल रखें,साथ ही कोरोना महामारी को देखते हुए घर मे ही रहें, सुरक्षित रहें, स्वस्थ रहें, लॉक डाउन का पूरी तरह पालन करें ।
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट
