जागरूकता अभियान तथा गरीब व जरूरतमंद लोगो के बीच साबुन , मास्क, ग्लोब्स आदि का वितरण
समस्तीपुर । 30 अप्रैल 2020
कोरोना महामारी से बचाव हेतु राजद के प्रदेश सचिव जवाहर लाल राय ने पटोरी प्रखंड के धमौन , हेतनपुर सहित कई पंचायतो में जागरूकता अभियान चलाया तथा गरीब व जरूरतमंद लोगो के बीच साबुन , मास्क, ग्लोब्स आदि वितरित किया l लोगों के हाथों को हैंड सेनिटाइजर से साफ कराया गया तथा लोगों को बीमारी से बचाव व सतर्कता बरतने की जानकारी दी गई। इस दौरान लोगों को हाथ धोने के लिए प्रेरित करने के साथ उन्हें हाथ धोने की विधि बताई गई
खांसते या छींकते समय रुमाल या मास्क लगाने , सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने एवं लॉकडाउन का पालन करने की जानकारी देते हुए इस महामारी से स्वयं को , परिजनों को एवं क्षेत्रवासियों को बचाने का अनुरोध करते हुए राजद के प्रदेश सचिव जवाहर लाल राय ने कहा कि भीड़-भाड़ वाले स्थान से दूर रहना, अपने चेहरे को बार-बार न छूना, सार्वजनिक स्थान पर न थूकना ही कोरोना से बचाव का रास्ता है। राजद के प्रदेश सचिव ने कहा कि ज्यादा जानकारी प्राप्त करने हेतु हेल्प लाइन नंबर 104 का प्रयोग करे l हाथो को सही से धोए, सेनिटाइजर तथा मास्क का प्रयोग करे , घरों में रहे व स्वास्थ्य सम्बन्धी नियमों का पालन करे l मौके पर समाजसेवी भरत राय, पप्पू जी , मंटू जी आदि मौजूद थे l
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर