एसपी बोले गैर जनपदों के लोग नहीं होंगे अपने जिले में प्रवेश चेक किए बॉर्डर*
मेरापुर फर्रुखाबाद
दोपहर बाद डीएम मानवेंद्र सिंह ,एसपी डॉ. अनिल कुमार मिश्र एवं सीडीओ राजेंद्र पेंसिया ने कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुये जनपद मैनपुरी के बार्डर काली नदी पुल संकिसा एवं जनपद एटा के बॉर्डर हथौड़ा पंहुच कर बेरियल चेक किये।
जनपद मैनपुरी की सीमा संकिसा काली नदी पुल पर तैनात महिला दरोगा नीतू यादव, महिला कॉन्स्टेबल मीना सिंह एवं जनपद एटा की सीमा हथौड़ा में तैनात अचरा चौकी इंचार्ज अच्छे लाल पाल को एसपी डॉ. अनिल कुमार मिश्र ने सैनिटाइजर ,मास्क एवं साबुन वितरण किये ।
डॉक्टर अनिल कुमार मिश्र ने मेरापुर थानाध्यक्ष राजेंद्र कुमार रावत एवं महिला दरोगा नीतू यादव को निर्देश दिए कि किसी भी कीमत में गैर जिले के दो पहिया एवं चार पहिया बहानों को अपने जिले में प्रवेश ना होने दिया जाए। और इसी के साथ गैर जिलों की एंबुलेंसों को भी अपने जिले में प्रवेश होने की मंजूरी ना दी जाए। गैर जिलों के पैसेंट अपने ही जिले में रहकर अपना इलाज करवाएं।
जिसके बाद उक्त आला अधिकारी हथौड़ा पंहुचे।और वहां जनपद एटा की सीमा पर लगे वेरियल को चेक किया।
पखना चौराहा पर लगे वेरियल को भी देखा।और वहां पर तैनात पुलिसकर्मियों को सैनिटाइजर, मास्क एवं साबुन दिए।
जनपदों की सीमाओं की सुरक्षा व्यवस्था देख कर मेरापुर थाना अध्यक्ष आरके रावत को आला अधिकारियों ने धन्यवाद दिया।
ब्यूरो रिपोर्ट सोनू राजपूत




