अग्नि पीड़ितों में विधायक ने किया राहत वितरण
समस्तीपुर/मोरवा
हलई ओपी अंतर्गत दरबा पंचायत के छः अग्नि पीड़ितों में विधायक विद्यासागर सिंह निषाद ने राहत वितरण किया। सभी अग्नि पीड़ितों में प्रति अग्नि पीड़ित ₹98000 तथा पॉलिथीन एवं खाद्यान्न का वितरण किया। मौके पर चौधरी सहनी, संजय सहनी, दिनेश दास, मुखिया रिंकू देवी सहित ग्रामीण मौजूद थे।
पैक्स अध्यक्ष ने किया मास्क, साबुन वितरणमोरवा। चाकसिकंदर पैक्स अध्यक्ष राजेश प्रसाद राय ने अपने पंचायत के सभी नागरिकों में करो ना बीमारी से बचाव के लिए साबुन, मास्क एवं सैनिटाइजर सामग्री का वितरण किया। जबकि लरुआ एवं ररियाही के मुखिया प्रियंका प्रिया एवं फूलन कुमार सिंह ने अपने पंचायतों में कोरोनावायरस महामारी से बचाव सामग्री का वितरण किया। मौके पर विजय कुमार झा,ब्रजेश कुमार राय आदि ने सहयोग किया।
अब्दुल कादिर
