TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

कोरोना ड्युटी से लौट रही ए एन एम घायल


समस्तीपुर/मोरवा

        सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरवा में कार्यरत ए एन एम बुधवार की शाम एनएच 28 पर एक टैंकर की ठोकर से घायल हो गई। वाह चकपहार एवं सोंगर पंचायतों से कोरोना ड्यूटी से वापस घर लौट रही थी। एनएच 28 सब्जी मंडी के निकट सड़क पार करने के दौरान एएनएम की स्कूटी को बुरी तरह क्षतिग्रस्त करते हुए एक टैंकर ने एएनएम रेखा कुमारी को घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की सहायता से उसे


ताजपुर अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। सूचना मिलते ही बीडीओ शिवशंकर राय,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरवा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर आदर्श कुमार, प्रबंधक भज ले राम आदि ने गंभीर रूप से घायल एनम रेखा कुमारी से मिलकर शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए बेहतर इलाज किये जाने का निर्देश दिया है।


 अब्दुल कादिर