TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

नवविहान सेवा सोसायटी " द्वारा कराया गया छिड़का समस्तीपुर

समस्तीपुर



नवविहान सेवा सोसायटी " के  तत्वावधान में समस्तीपुर प्रखंड के जितवारपुर निजामत , जितवारपुर चौथ तथा लगुनिया सूर्यकंठ के कई वार्डो में कोरोना महामारी से बचाव हेतु  ब्लीचिंग पाउडर /कोरोना प्रतिरोधी लिक्विड आदि का छिड़काव किया गया तथा जागरूकता अभियान चलाया गया  l यह छिड़काव जितवारपुर निजामत पंचायत के वार्ड संख्या -02, 03, 04, 10 तथा जितवारपुर चौथ पंचायत के खिरहर


पोखर के पास स्थित दलित बस्ती में कराया गया l आज छिड़काव किये गए सभी क्षेत्र दलित -महादलित -अति पिछड़ा वर्ग के मोहल्ले (बस्ती ) का है l छिड़काव के उपरांत लोगो से  कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से बचाव के लिए घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की गयी ।  कोरोना से बचाव को लेकर दवा का छिड़काव कराने के उपरांत लोगो को सफाई के प्रति जागरूक भी  किया गया। मौके पर अवकाशप्राप्त प्राचार्य व साहित्यकार राजकुमार राय 'राजेश ', अवकाशप्राप्त रेल कर्मचारी रामप्रीत राय, "नवविहान सेवा सोसायटी " के उपाध्यक्ष जगदीश यादव , कोषाध्यक्ष अजय कुमार , सदस्य सुधीर कुमार , रामप्रताप सदा , रीता देवी आदि मौजूद थे l