TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

जिलाधिकारी ने बाहर से आये हुए छात्र-छात्राओं व श्रमिकों का हाल चाल जानते हुए उनके भोजन पानी आदि व्यवस्था का लिया जायजा

प्रयागराज


छात्र-छात्राओं तथा श्रमिकों की मूलभूत आवश्यकताओं का रखे ध्यान-जिलाधिकारी, प्रयागराज
आगे की यात्रा के लिए जिलाधिकारी ने छात्रों व श्रमिकों को दी शुभकामनाएं
जिलाधिकारी वाराणसी से वार्ता कर छात्रों की बसों को रोके जाने संबंधी समस्या का जिलाधिकारी ने मौके पर कराया निदान
 30 अप्रैल, 2020 प्रयागराज।
जिलाधिकारी प्रयागराज श्री भानु चंद्र गोस्वामी ने भारत सेवा आश्रम, केपी इंटर कॉलेज, विद्या मंदिर का भ्रमण कर कोटा में अध्ययनरत पश्चिम बंगाल के छात्र-छात्राओं का हाल जाना

और सभी के लिए किये गये भोजन पानी आदि की व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद जिलाधिकारी सीएवी इंटर कॉलेज तथा ऐंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज भी गए सीएवी इंटर कॉलेज में मध्य प्रदेश से आए हुए यूपी के विभिन्न जनपदों की ओर जाने वाले श्रमिकों का मेडिकल परीक्षण कर उनके भोजन पानी आदि की व्यवस्था की गई है तथा ऐंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में यूपी के विभिन्न जनपदों से आए हुए श्रमिकों जिन्हें मध्य प्रदेश जाना है, की समुचित व्यवस्था की गई है।
        जिलाधिकारी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं, श्रमिकों से उनकी यात्रा खाने-पीने के प्रबंध आदि की जानकारी ली तथा जनपद प्रयागराज में इन सभी के लिए की गई व्यवस्थाओं के बारे में बताते हुए कहा कि सभी के लिए भोजन स्नान तथा अन्य जरूरी प्रबंध किए गए हैं। सभी लोग इत्मीनान से इनका लाभ लेते हुए आगे की सुखद यात्रा के लिए तैयार हों। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी छात्र-छात्राओं तथा श्रमिकों की मूलभूत आवश्यकताओं का ध्यान रखा जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि आगे की यात्रा में किसी तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्या ना हो इसके लिए कुछ आवश्यक

दवाओं का प्रबंध भी कर दिया जाए। कोटा से आने वाले छात्र-छात्राओं के साथ आए हुए डिप्टी रेजिडेंट कमिश्नर श्री प्रसेनजित दास ने जिलाधिकारी को बताया कि जनपद वाराणसी में कुछ बसों को किसी कारण से रोक लिया गया है इस पर जिलाधिकारी प्रयागराज ने जिलाधिकारी वाराणसी से मौके पर ही बात करके समस्या का निस्तारण करवाया तथा छात्र-छात्राओं की बसों को आगे जाने की व्यवस्था करवाई। जिलाधिकारी द्वारा की गई इस तत्काल मदद के लिए श्री प्रसेनजित ने उनका धन्यवाद किया। जिलाधिकारी ने आगे की यात्रा के लिए सभी को शुभकामनाएं दी।

रिपोर्ट- मोहम्मद साबिर