प्राइवेट हॉस्पिटलों में नहीं हो रहा मौसमी बीमारियों से पीड़ितों का इलाज
जितेंद्र कुमार
चंडीगढ़
प्राइवेट सेक्टर के हॉस्पिटलों द्वारा मौसमी बीमारियों से पीड़ित लोगों की जांच ना करने के मुद्दे को लेकर शिवसेना हिंदुस्तान चंडीगढ़ की मीटिंग शिवसेना हिन्दुस्तान के पंजाब राज्य सचिव एवं चंडीगढ़ प्रदेश प्रमुख अजय सिंह चौहान जी की
अगुवाई में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई। जिसमें चंडीगढ़ प्रदेश महासचिव वरेंद्र सिंह विरदी, चंडीगढ़ उप प्रमुख डॉ राजकुमार वर्मा, चंडीगढ़ उप प्रमुख बुधपाल, चंडीगढ़ संगठन मंत्री गोकुल चंद, चंडीगढ़ युवा प्रमुख अजीत चौहान, चंडीगढ़ युवा उप प्रमुख अमित अटवाल,वाङ नं 18 के प्रमुख रवि गोगलीया,मोली जागरा गाँव प्रमुख कृष्ण कुमार चौहान,ओर प्रवीण वाल्मिकी ने भाग लिया। मीटिंग में अजय सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोरोनावायरस महामारी के खिलाफ पूरी सफलता के साथ जनता के हित में अपने साधनों के साथ अच्छा काम कर रही है। केंद्र सरकार इस कोरोनावायरस महामारी के खिलाफ इस संघर्ष में प्राइवेट सेक्टर के हॉस्पिटलों को भी शामिल करे और इन हॉस्पिटलों का खर्चा सरकार उठाए या इन प्राइवेट सेक्टर के हॉस्पिटलों को बहुत ही कम खर्चे पर आम नागरिकों का इलाज करने का आदेश दे। क्योंकि इन प्राइवेट सेक्टर के हॉस्पिटलों ने देश की जनता से इलाज करके काफी धन बटोरा है। अब देश में कोरोनावायरस महामारी का संकट तो है, तो यह प्राइवेट सेक्टर के हॉस्पिटल भी देश की जनता की सेवा करें। आम जनता बहुत ज्यादा पीड़ित हैं और हॉस्पिटल चाहे वह सरकारी हो या गैर सरकारी इन की ओर ध्यान नहीं दे रहे
जिस कारण आम नागरिक को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार स्वास्थ्य के हालातों को ध्यान में रखते हुए सभी प्राइवेट सेक्टर के हॉस्पिटल में सरकारी सेक्टर के लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी करे ताकि देश की आम जनता का स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों का सही इलाज हो सके। कुछ हॉस्पिटल कोरोनावायरस महामारी के डर के मारे आम जनता का मामूली खांसी, जुकाम और बुखार का इलाज भी नहीं कर रहे हैं जो कि बहुत ही घातक है। केंद्र सरकार को इस ओर विशेष ध्यान देना चाहिए। शिव सेना हिंदुस्तान ने इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बैठक में यह भी तय किया गया कि केंद्र सरकार केवल नीला और पीला कार्ड ही नहीं बल्कि बल्कि जिनके पास कोई प्रमाण पत्र नहीं भी है उनको भी राशन और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं भी प्रदान करे। इसी के साथअनाज की और आर्थिक सहायता के साथ देश के मध्यम वर्ग के सभी लोगों को जो कि पिछले समय से आयकर भरते आ रहे हैं उनकी भी सहायता होनी चाहिए विशेष कर के बच्चों की फीसो व बिजली के बिलों में कटौती करके आम नागरिकों को राहत दी जाए ताकि जिन्होंने देश को आय कर दिया है, संकट के समय में देश की ओर से योग्य सहायता मिल सके। आज की बैठक के दौरान देश के वीर योद्धाओं के योगदान के लिए देश के डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ, विभिन्न प्रदेश प्रदेशों की पुलिस, मीडिया कर्मचारियों, सफाई कर्मचारियों के बहुमूल्य योगदान के लिए मुक्त कंठ से प्रशंसा की। इनकी वजह से देश के आम नागरिकों को इस महामारी के खिलाफ लड़ने में बहुत सहायता मिली है।आखिर में शिव सेना हिंदुस्तान ने इस कोरोनावायरस से मुक्ति में योगदान के लिए देश की आम जनता से अपील की है कि वह देश की सरकार के साथ और अपने प्रदेशों की सरकार के साथ पूर्ण सहयोग करते हुए उनके बताए दिशानिर्देशों का पालन करें, अपने घरों में ही रहे और अपने परिवार और देश के हितों की सुरक्षा करें।