TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

बालक हत्याकांड के खिलाफ पांच के विरुद्ध प्राथमिकी

समस्तीपुर/मोरवा


                  हलई ओपी क्षेत्र के दरबा गांव में पांच वर्षीय बालक की हत्या के विरुद्ध परिजनों के आवेदन पर पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृत बालक के दादा दयानंद राय द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार 29 मार्च को गांव के ही आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए जान मारने की धमकी दी थी।

धमकी के बाद 31 मार्च की शाम से बालक घर से गायब था। बालक के मृत अवस्था में सात अप्रैल को पानी टंकी के निकट गड्ढे से बरामद की गई। दादा द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर स्थानीय अजय कुमार राय, नंदेश्वर राय, मुन्नी देवी, शिवदयाल राय एवं अनीश कुमार राय पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में सभी आरोपी घर से फरार बताए गए हैं।


समस्तीपुर से अब्दुल कादिर