TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

एक घर सहित ढाई बीघा से अधिक गेहूं के खेत में लगी आग




समस्तीपुर


मोरवाके ररियाही,केशो नारायणपुर, सारंगपुर पूर्वी एवं पश्चिमी पंचायतों में आग लगने से हजारों की क्षति हो गई है। मंगलवार को केशव नारायणपुर पंचायत के मुर्गियां में आग लगने से ररियाही निवासी राजू सिंह के 10 कट्ठे से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई है।वही केसु नारायणपुर के रमाकांत सिंह का घर जलकर राख हो गया जाने से हजारों की संपत्ति का नुकसान हो गया है।


 वहीं सारंगपुर पश्चिमी पंचायत अंतर्गत कन्हेहिल चौर में 3 किसानों की 2 बीघे की गेहूं जलकर राख हो गई ।सारंगपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर 2 निवासी बैजनाथ राय रामअवतार  राय एवं बेचन राय की गेहूं की खेत में कटनी हो रही थी कि अचानक 2:30 बजे खेत में रखे गेहूं के टाल से आग धधक उठी और देखते ही देखते 2 बीघे की  गेहूं जलकर राख हो गई ।चौर में गेहूं काट रहे किसानों ने दौड़कर आग बुझाने का अथक प्रयास किया जिसमें पंपसेट लगाया गया वहीं ग्रामीणों ने अग्निशमन दस्ता को भी सूचना दी मौके पर अग्निशमन दस्ता ने पहुंचकर पूरी तरीके से आग पर काबू पाया ।बताते चलें कि प्रत्येक दिन यह आग लगने से लाखों की क्षति हो रही है वही लोग सतर्क नहीं हो पा रहे हैं।


समस्तीपुर से अब्दुल कादिर