TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

शिवसेना हिंदुस्तान के पंजाब राज्य सचिव चंडीगढ़ प्रदेश प्रमुख अजय सिंह चौहान जी के दिशा निर्देश

आज शिवसेना हिंदुस्तान  के पंजाब राज्य सचिव चंडीगढ़ प्रदेश प्रमुख अजय सिंह चौहान जी के दिशा निर्देश अनुसार अयोध्या में श्री राम मंदिर के शिलान्यास एवं पूजन के शुभ अवसर पर सेक्टर 38 वेस्ट चंडीगढ़ में  प्रदेश युवा उप प्रमुख एवं वार्ड नंबर 6 की इकाई कार्यकारिणी द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

जिसमें प्रभु श्री राम चंद्र जी का गुणगान किया गया। इस शुभ अवसर पर लड्डू बांधकर और ढोल नगाड़ों के साथ खुशी व्यक्त की।
इस अवसर पर बोलते हुए अजय सिंह चौहान जी ने कहा कि हिंदुस्तान ओर हिन्दू समाज के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन है। आज 5 अगस्त 2020 श्री राम जी 492 साल का बनवास काट के अयोध्या आ रहे हैं।

इस उपलक्ष में समस्त समाज दीपावली मनानी है। क्योंकि जिस बाबर ने अपने आतंक ओर दहशत से भारत के अंदर कत्लेआम किया और हिन्दुओ की  आस्था के केंद्र श्री राम जन्मभूमि पर स्थित अयोध्या धाम को तहस नहस किया था आज 500 वर्षो के संघर्ष के बाद एक बार फिर हिन्दुओ की आस्था के केंद्र अयोध्या के हमारे भगवान श्री राम विराजने वाले है, ओर अयोध्या धाम में श्री राम मंदिर के निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है।

अतः इस दिन को इतिहासिक ओर यादगार बनाने के लिए हम सभी भारतीयों को पूरे भारत वर्ष में दीपदान ,किया जाए। अजय सिंह चौहान ने एक बार फिर से 5 अगस्त को सभी वार्ड प्रमुख, ब्लॉक प्रमुख, पदाधिकारी और कार्यकर्ता और सभी देशवासियों को आह्वाहन किया कि सभी अपने-अपने घरों में दीपमालाएं करके दिवाली मनाएं। इस अवसर पर अजय सिंह चौहान जी, प्रदेश महासचिव वरेंद्र सिंह विरदी, प्रदेश युवा उप प्रमुख अमित अटवाल, मौली पिंड प्रमुख कृष्ण कुमार चौहान, मौली जागरण से अशोक तिवारी जी, सेक्टर 38/वेस्ट से सोनू खान और अन्य शिव सैनिक भी मौजूद रहे।

जितेन्द्र कुमार
ब्यूरो चीफ चंडीगढ़