TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

दीनहीन, विकलांगों व गरीबों की सेवा के लिए मन में हमेशा श्रद्धा होनी चाहिए --- राकेश


                                           
                        समस्तीपुर (अब्दुल कादिर)

                                                   समस्तीपुर प्रखंड के
जितवारपुर चाँदनी चौक स्थित राधा -कृष्ण मंदिर परिसर में  'समस्तीपुर विकास मंच' के तत्वावधान में गरीब /वृद्ध /विकलांग /विधवा /असहाय व जरूरतमंद 110 महिलाओं के बीच साड़ी वितरित किया गया l वितरण के समय पूरी तरह सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा गया ,

 वितरण करने से पूर्व पूरे क्षेत्र को सैनिटाइज कराया गया इसके उपरांत कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भी पूरे परिसर को सैनिटाइज कराया गया । "साड़ी वितरण समारोह "  की अध्यक्षता समस्तीपुर विकास मंच के संयोजक राकेश कुमार ठाकुर , संचालन सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष विष्णु राय, स्वागत सम्बोधन व विषय प्रवेश ट्रेड यूनियन नेता एस.के.निराला उर्फ संतोष कुशवाहा तथा धन्यवाद् ज्ञापन पैक्स अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव उर्फ टुनटुन यादव ने की l अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि  भारतीय संस्कृति की पृष्टिभूमि मानव कल्याण भावना पर ही निहित है। वास्तव में परोपकार के समान दूसरा कोई धर्म और पुण्य नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही माधव सेवा है l मानवता का उद्देश्य हमारे जीवन की सार्थकता इसी में है कि हम सदैव दूसरों के काम आयें। दरिद्र नारायण की सेवा ही सच्ची पूजा है। दीनहीन, विकलांगों व गरीबों की सेवा के लिए मन में हमेशा श्रद्धा होनी चाहिए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए समाजसेवी राकेश कुशवाहा ने कहा कि मनुष्य को अपनी नेक कमाई से कुछ हिस्सा समाज भलाई के कार्यों में भी समर्पित करना चाहिए ताकि हम जरूरतमंद लोगों की सेवा कर सकें। शिक्षाविद प्रोफेसर दिनेश कुमार राय ने कहा कि नि:स्वार्थ भाव से पीडि़त मानवता की गई सेवा ही अपने आप में सच्ची सेवा है तथा हमें अपने जीवन में मानवता की सेवा में बढ़-चढ़कर आगे आना चाहिए। कार्यक्रम के प्रारम्भ में शिक्षक रामानंद राय, करमचंद राय, रणजीत कुमार सहित 05 शिक्षकों को पाग-माला-चादर-कलम आदि से सम्मानित भी किया गया l कार्यक्रम को समस्तीपुर विकास मंच के संयोजक राकेश कुमार ठाकुर , सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष विष्णु राय, पैक्स अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव उर्फ टुनटुन यादव , समाजसेवी राकेश कुशवाहा , ट्रेड यूनियन नेता एस.के.निराला उर्फ संतोष कुशवाहा , समाजसेवी छेदीलाल भरतिया, प्रोफेसर दिनेश कुमार राय, विधा भूषण यादव , रामकुमार राय, ज्योतिष महतो , रामलौलीन राय, रघुनाथ कुमार , मनोज कुमार राय, रंजीत कुमार रम्भू , रामानंद राय, प्रमोद कुमार पप्पू , परवेज आलम , राकेश यादव  , अमरेश कुमार राय, परमानंद राय, संदीप कुमार , रामचन्द्र राय, मौजेलाल राय, मंचित राय, ईo राजेश कुमार राय, जयलाल राय, वशिष्ठ राय, मोo एनुल हक, रविन्द्र कुमार रवि , मनोज पटेल, मौजेलाल सिंह , रामयतन राय, अशोक कुमार , अबोध कुमार , पवन कुमार , डाo रामपुकार सिंह , राकेश कुमार मिश्र, किशोर चौरसिया तथा राजेश साह आदि ने सम्बोधित किया l