TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

ताजपुर थाना क्षेत्र में गर्दन रेता अज्ञात युवक का शव की पहचान कर ली गयी।



(ग्रामीणों ने शव के साथ रोड जाम किया)

 ताजपुर/समस्तीपुर)06 सितम्बर, ताजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर भिण्डी चौर में निर्माणाधीन फोरलेन सड़क के किनारे बीते 03 सितम्बर को मिले अज्ञात युवक का शव की पहचान कर ली गयी है। मृतक वैशाली जिला के बलिगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत दीघा गांव निवासी लड्डू लाल सिंह के पुत्र अरविंद कुमार के रुप में की गई। पहचान के बाद शव को ताजपुर पुलिस परिजन को सौंपा दिया।

निर्मम हत्या से आक्रोशित परिजन एवं ग्रामीणों ने शव के बंगरा थाना एवं बलिगांव थाना के बॉडर के समीप एन एच 28 को जाम कर दिया।
विदित हो कि 03 सितम्बर (गुरुवार) की सुबह मृतक अरविंद का गर्दन किसी धारदार हथियार से रेता हुआ शव ताजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर भिण्डी चौर में निर्माणाधीन फोरलेन सड़क के किनारे मिला था। ग्रामीणों के सहयोग से ताजपुर पुलिस ने शव को बरामद किया था। शव की पहचान नहीं हो पाने के कारण पोस्टमार्टम कराने के बाद पहचान के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखा गया था। तीसरे दिन लाश की पहचान हुई है। वैशाली जिला के बलिगांव थाना क्षेत्र के दीघा गांव के कतिपय लोगों ने मृतक युवक के परिजनों के साथ ताजपुर थाना पहुंचे।फोटो देखकर पहचान किया। रविवार को कागजी प्रक्रिया करने के बाद ताजपुर पुलिस परिजन को शव सौंप दिया। ताजपुर थानाध्यक्ष शंभूनाथ सिंह के अनुसार परिजन ने बताया कि वह टेंट हाउस में काम करता था। बुधवार 2 सितंबर को एक युवक उसे घर से बुलाकर ले गया था। जिन्दा घर नहीं लौटकर शव मिला। ताजपुर थानाध्यक्ष के अनुसार परिजनों की ओर से प्राथमिकी के लिए आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जाऐगी। थानाध्यक्ष के अनुसार मामला प्रेम-प्रसंग से संबंधित प्रतीत होता है।


समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट