TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

गरीबों के मसीहा बने कप्तान बांटे ढाई सैकड़ा कंबल

मेरापुर फर्रुखाबाद।  पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने दोपहर बाद मेरापुर थाने पंहुचकर थाना परिसर में विधवा महिला, चौकीदार एवं विकलांगों को कम्बल वितरण किये।


 विकलांग, विधवा महिलाएं एवं विकलांग कंबल पाकर फूले नहीं समाए। 


विधवा महिला,विकलांग ,चौकीदार आदि 250  लोगो को एसपी ने कंबल वितरित किए। 


गरीबों के लिए सर्दी का मौसम काफी कष्टकारी रहता है। गर्मी में तो काम चल जाता है । 


कहीं भी पड़े रहो इतनी दिक्कत नहीं होती लेकिन सर्दी में उनके लिए भारी मुसीबत होती है।


 कड़ाके की ठंड में बिना कपड़ों के उनको रातें गुजारनी पड़ती हैं। ठिठुरते हुए वह रात व्यतीत करते हैं।


 हालांकि दिन में भी उनको परेशानी होती है लेकिन धूप निकलने पर कुछ राहत मिल जाती है।


 इस स्थिति में गरीब लोग किसी ऐसे मसीहा की राह देखते हैं जो उनको ठंड से बचने के लिए कंबल देदे। 


समाज में कई लोग ऐसे हैं जो गरीबों की पीड़ा को समझते हैं और उनकी मदद के लिए आगे भी रहते हैं। उनका यह कार्य समाज को प्रेरणा देने वाला होता है।


 जिससे गरीबों को सर्दी में गर्माहट और समाज को प्रेरणा मिलती है। 


पुलिस अधीक्षक ने अपराध रजिस्टर, बीट रजिस्टर ,महिला आगंतुक रजिस्टर इत्यादि का अवलोकन किया।

और थानाध्यक्ष धर्वेंद्र कुमार से शस्त्र लाइसेन्स सत्यापन की जानकारी ली।

कंबल वितरण के दौरान कायमगंज क्षेत्राधिकारी राजवीर सिंह गौड़, थाना अध्यक्ष  धर्वेंद्र कुमार, दरोगा सुहेल खांन, दरोगा सुनील कुमार सिसोदिया ,दरोगा मोहित मिश्रा आदि पुलिस बल उपस्थित रहा।

ब्यूरो चीफ सोनू राजपूत की रिपोर्ट