आज यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस चंडीगढ़ की तरफ से चंडीगढ़ के सेक्टर सतारा में हड़ताल की गई। इस धरना प्रदर्शन के चलते आज सभी बैंकों ने सभी काम बंद कर रखे थे
जितेंद्र कुमार ब्यूरो चीफ चंडीगढ़
आज यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस चंडीगढ़ की तरफ से चंडीगढ़ के सेक्टर सतारा में हड़ताल की गई। इस धरना प्रदर्शन के चलते आज सभी बैंकों ने सभी काम बंद कर रखे थे और कस्टमर को कोई भी सर्विस नहीं दी गई। बैंक यूनियन का
कहना है कि जो सरकार की तरफ से यू.ए.पी.ए. लाया जा रहा है यह रोष प्रदर्शन इसी के खिलाफ है। बैंक के सारे कर्मचारी नहीं चाहते के बैंक का प्राइवेटाइजेशन हो, उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की और प्राइवेटाइजेशन के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की और उनका कहना था कि यह जंग तब तक जारी रहेगी जब तक के सरकार अपने कदम पीछे नहीं ले लेती।