शादी समारोह में मंगलसूत्र ना होने को लेकर दुल्हन ने शादी से किया इनकार
कन्नौज। जिले के सौरिख में बीती रात शादी समारोह में मंगलसूत्र ना होने को लेकर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। जानकारी होने पर दोनों तरफ के रिश्तेदारों ने समझाने का बहुत प्रयास किया लेकिन दुल्हन बिन फेरों के घर लौट गई।
नगर के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी सुनील कुमार गुप्ता के पुत्र सचिन गुप्ता की शादी फर्रुखाबाद जिला के जलालाबाद से तय हुई थी। लॉकडाउन के चलते लड़की पक्ष के लोग अपनी पुत्री और परिजनों को लेकर शनिवार को शाम वर पक्ष के घर पहुंच गए। देर रात शादी की रस्में शुरू होने से पहले लड़की के लिए मंगलसूत्र ना होने की बात सामने आई तो बात इतनी बिगड़ गई दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। मामले की जानकारी जब दोनों के रिश्तेदारों को हुई तो कई घंटे तक लड़की को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन लड़की ने शादी करने से इनकार कर दिया। अपने परिजनों के साथ वापस अपने घर लौट गई।
ब्यूरो रिपोर्ट सोनू राजपूत की रिपोर्ट