TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

अनुपम दुबे के आवास पर दूसरे दिन भी पहुंची पुलिस ,कार्रवाई जारी

फर्रुखाबाद। हत्या के मामले में लम्बे समय से फरार चल रहे अनुपम दुबे के आवास पर दूसरे दिन भी तकरीबन 11:30 बजे घर के भीतर दाखिल हुई और कुर्की की कार्यवाही फिर शुरू की गई।

बसपा नेता डॉ अनुपम दुबे के आवास पर बैसे तो रात भर संगीनों का पहरा रहा सुबह होते ही फिर से पुलिस की चहलकदमी बढ गयी।

लगभग 11:30 बजे जीआरपी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घर के भीतर दाखिल हुए। पुलिस के घर के भीतर दाखिल होने के बाद सरगर्मी बढ गयी माना जा रहा है कि दोपहर बाद तक पुलिस की कार्यवाही चलेगी। जीआरपी के द्वारा अनुपम दुबे के आवास के गेट पर कुर्की नोटिस भी चस्पा किया गया है।

ब्यूरो रिपोर्ट सोनू राजपूत की रिपोर्ट