TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

राजस्थान: विवाद के बाद महिला की पिटाई कर प्राइवेट पार्ट में डाली मिर्ची, 2 महिलाएं गिरफ्तार

 राजस्थान के सीमावर्ती बाड़मेर जिले में एक महिला के साथ मारपीट कर उनके गुप्तांगों में मिर्ची डालने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने इस मामले में आरोपी दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच पीड़िता का मेडिकल करवाकर मामला दर्ज कर लिया गया है। 

बहु को लेने उसके मायके गयी थी पीड़िता


पुलिस के मुताबिक पीड़िता अपने बेटे की बहु को लेने उसके मायके गई थीं। इस दौरान वहां पर दो महिलाओं के साथ उसका विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों महिलाओं ने पहले तो महिला के साथ मारपीट की, लेकिन बाद में दोनो महिलाओं ने उनके गुप्तांगों में मिर्ची डाल दी। इस दौरान किसी ने इसका वीडियो बना दिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

एसपी के निर्देश पर कार्रवाई

महिला के साथ मारपीट और उनके साथ हुई इस घिनौनी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला बाड़मेर पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में आया। जिसके बाद एसपी ने पुलिस को मामले में कार्रवाई के आदेश दिए। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।