महान गायिका लता मंगेशकर का निधन, बॉलीवुड में दौड़ी शोक की लहर
मुंबई। महान गायिका लता मंगेशकर का निधन हो गया है। यह जानकारी शिवसेना सांसद संजय राउत ने ट्वीट करके दी है। बीते दिन उनका स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हें दोबारा वेंटिलेटर पर रखा गया था और वह लगातार चिकित्सकों की निगरानी में थीं।
29 दिनों तक जिन्दगी और मौत से लडऩे के बाद भारत रत्न, स्वर कोकिला लता मंगेशकर हार गयीं और इस दुनिया को छोडक़र विदा हो गयीं। सिने जगत और पूरे देश में इस स्तब्ध कर देने वाली खबर से शोक व्याप्त है। रविवार को उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। वे 92 साल की थीं।
ब्यूरो रिपोर्ट सोनू राजपूत की रिपोर्ट