TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

शादी के तीन दिन बाद दुल्हन नकदी व जेवर लेकर प्रेमी के साथ हुई फरार

 गाजियाबाद में मोदीनगर की एक कॉलोनी शादी के तीन दिन बाद ही नवविवाहिता अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। नवविवाहिता अपने साथ नकदी व लाखों के जेवरात भी ले गई। परिजनों ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने दुल्हन व उसके प्रेमी के मोबाइल सर्विलांस पर लगा दिए है।


मोदीनगर की एक कॉलोनी निवासी एक युवती की शादी मेरठ के निवासी युवक के साथ छह  फरवरी को हुई थी।  आठ फरवरी को युवती ससुराल से वापस अपने मायके मोदीनगर आ गई। नौ  फरवरी को दुल्हन बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी। देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजनों ने बताया कि कॉलोनी का ही रहने वाले एक युवक नवविवाहिता का अपहरण करके ले गए।