TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

टीचर क्लास में लगाती थी डांट, सनकी स्टूडेंट ने 30 साल बाद 101 बार चाकू से घोंपकर की हत्या

 बेल्जियम में एक व्यक्ति ने टीचर से अपमानित महसूस करने पर करीब 30 साल बाद उसकी हत्या कर दी। 37 साल के इस शख्स ने कहा कि उसने प्राइमरी स्कूल में अपने टीचर से अपमानित महसूस किया था, इस घटना के तीन दशक बाद 2020 में उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी। गुंटर यूवेंट्स नाम के दोषी ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसने 1990 के दशक में उसकी टीचर मारिया वेरलिंडन ने कक्षा में उस पर कई बार कमेंट्स किए, लेकिन सात साल की उम्र में उसने इन पर कभी ध्यान नहीं दिया।


2020 में एंटवर्प के पास हेरेंटल्स में 59 साल की मारिया के घर पर उनकी बर्बर हत्या कर दी गई। बेल्जियम पुलिस ने इस मामले में कई संदिग्धों से बार-बार पूछताछ की। साथ ही उसके हत्यारे का पता लगाने के लिए सैकड़ों डीएनए सैंपल्स की जांच की गई। इसके बावजूद यह केस अनसुलझा ही रहा। मारिया के पति ने गवाहों के लिए सार्वजनिक तौर पर भी अपील की थी।