मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हराने वाले भुवन कापड़ी को मिल सकती है कांग्रेस की कप्तानी!
गणेश गोदियाल के इस्तीफे के साथ ही कांग्रेस में नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार फिलहाल खटीमा विधायक भुवन कापड़ी का नाम भी आगे हैं। खटीमा विधानसभा सीट से सीएम पुष्कर सिंह धामी को अच्छे मार्जिन से चुनाव हराने वाले भुवन यूथ कांग्रेस के निर्वाचित अध्यक्ष भी रहे हैं।
निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह कैंप भी कापड़ी की पैरवी कर रहा है। कुमाऊं मंडल से ब्राह्मण चेहरा होने की वजह से प्रीतम को गढ़वाल मंडल का ठाकुर चेहरा होने के नाते नेता प्रतिपक्ष पर दोबारा राह आसान हो जाएगी। दूसरी तरफ, पूर्व सीएम रावत कैंप गोदियाल को दोबारा मौका दिए जाने के पक्ष में है।