TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

एमएलसी चुनाव को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, जानिए भाजपा को लेकर क्या बोले सपा प्रमुख

 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर कहा है कि जिला पंचायत चुनावों की तरह विधान परिषद चुनाव में सपा प्रत्याशी और उनके समर्थकों को डराया धमकाया जा रहा है। उन्हें नामांकन पत्र भी जमा करने नहीं दिया गया।


भाजपा राज में फैले भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त है। महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। जानबूझकर परीक्षाओं के पेपर लीक कराए जाते हैं, ताकि उनके परिणाम न आएं और युवाओं को नौकरियों से वंचित रखा जा सके।