TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

दिल्ली-एनसीआर में आज और कल बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

 दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के बाद हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में आज और कल बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही बारिश होने की भी संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन तक मध्यम स्तर और बारिश के बाद तेज हवा चलेगी। पूरे हफ्ते बादल छाए रहेंगे। 


इस बीच तापमान में गिरावट आई है, हालांकि सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अभी भी हल्की सर्दी महसूस की जा रही है, जबकि कोहरे में काफी कमी आ गई है। अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। आईएमडी के वैज्ञानिक आर के जेनामनी ने कहा, 'एक और पश्चिमी विक्षोभ से 25 से 35 किमी/ घंटा की सतही हवाओं के साथ बहुत हल्की बारिश की गतिविधि आने की उम्मीद है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बुधवार रात को देखा जाएगा। जबकि गुरुवार को दिन के दौरान चरम गतिविधि की उम्मीद है।