TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

विधायक सुशील शाक्य के कैबिनेट मंत्री बनने की चर्चा जोरों से

फर्रुखाबाद । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नई कैबिनेट में विधायक सुशील शाक्य को शामिल किए जाने की चर्चा व्याप्त है। मालूम हो कि सुशील शाक्य तीसरी बार चुनाव जीते हैं।

सुशील शाक्य भाजपा के पूर्व सांसद स्वर्गीय दयाराम शाक्य के बड़े बेटे हैं। किसी समय दयाराम शाक्य एकमात्र उत्तर प्रदेश से सांसद चुने गए थे भाजपा में पिछड़ी जात के कद्दावर नेता एवं पूर्व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य चुनाव हार गए हैं।

जिनको भाजपा संगठन में भेजा जा रहा है भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य एवं राम सिंह सैनी पार्टी छोड़कर सपा में शामिल होकर चुनाव भी हार गए हैं। सुशील शाक्य राजनीति में केशव प्रसाद मौर्य से सीनियर हैं यह बात श्री मौर्य ने संकिसा के कार्यक्रम में स्वयं बताई थी। भाजपा में शाक्य कुशवाहा मौर्य सैनी समाज में सुशील शाक्य पिछड़ी जाति के वरिष्ठ नेता है।

ब्यूरो रिपोर्ट आज तक 24 न्यूज़