TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

गोवा और मणिपुर में मुख्यमंत्री नहीं बदलेंगे, भाजपा हाईकमान ने लिया फैसला; पीएम मोदी से मिले सावंत

 गोवा और मणिपुर में मुख्यमंत्री पद को लेकर स्थिति साफ हो गई है। खबर है कि प्रमोद सावंत और एन बीरेन सिंह ही राज्य के सीएम होंगे। होली के बाद उनका शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हो सकता है। 40 सीटों वाले गोवा में भारतीय जनता पार्टी ने 20 सीटों पर जीत के साथ ही सत्ता में बने रहने में सफलता हासिल की है। वहीं, मणिपुर में पार्टी के खाते में 32 सीटें आईं। राज्य के दोनों प्रमुख नेता दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात कर चुके हैं।


मंगलवार को सावंत ने जानकारी दी थी कि वे राज्य में अगले कदम को लेकर केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात करने दिल्ली पहुंचे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा था, 'मैं यहां केंद्रीय नेतृत्व से मिलने और राज्य में आगे की प्रक्रिया पर चर्चा करने आया हूं।' सावंत ने इससे पहले कहा था कि भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक की मौजूदगी में विधायक दल के नेता के चुनाव के बाद सरकार गठित की जाएगी।