TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

हरियाणा में दलित किशोरी को अगवा कर 3 लोगों ने किया गैंगरेप, घर आकर की आत्महत्या

 पुलिस ने रविवार को बताया कि अनुसूचित जाति समुदाय से आने वाली किशोरी 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रही थी। शुक्रवार को वह अपने घर पर अकेली थी, तभी आरोपी उसके घर में घुस आए और उसका अपहरण कर लिया।


आरोपियों ने किशोरी को नजदीक के एक इलाके में ले जाकर उससे गैंगरेप किया।

बाढड़ा के थाना प्रभारी चंदर शेखर ने बताया कि इस घटना के कुछ घंटों बाद किशोरी ने अपने घर में फंदे से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

पुलिस निरीक्षक ने बताया कि एफआईआर में तीन आरोपियों को नामजद किया गया है। मुख्य आरोपी की उम्र 21 साल है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और वह पुलिस की रिमांड में है।