श्रीलंका की बर्बादी की कहानी: कैसे तेज ग्रोथ करती लंका में लगी बदहाली की आग, इन फैसलों ने किया तबाह
भारत के पड़ोस में बसा श्रीलंका 1948 में अंग्रेजों से ही आजाद हुआ था और बीते करीब डेढ़ दशकों में तेजी से ग्रोथ हासिल कर रहा था। लेकिन आज तेजी से ग्रोथ करती वह लंका में बदहाली की आग में जल रही है।
सड़कों पर उतरकर लोग सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और जरूरी चीजों की किल्लत है। मनमानी कीमतों पर भी जरूरी चीजें नहीं मिल रहीं और सरकार गहरे संकट में दिख रही है। यूं तो श्रीलंका में कई साल से यह संकट चला आ रहा था, लेकिन कोरोना ने उसे और गहरा कर दिया है