बिहार में बदला मौसम का मिजाज, 5 दिन बाद लौटी पछुआ से लोग परेशान
पटना सहित दक्षिण बिहार के अधिकतर जिले फिर से भीषण गर्मी की चपेट में हैं। हालांकि उत्तर बिहार में मौसम सामान्य बना हुआ है।
पांच दिन बाद फिर पछुआ के प्रवाह से शनिवार को राज्य के 14 जिलों में अधिकतम पारा 40 के पार रहा। पटना में भी भीषण गर्मी और लू की स्थिति रही। अधिकतम तापमान में 3.2 डिग्री की उछाल के साथ पटना का पारा 41.4 डिग्री दर्ज किया गया। गया में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री दर्ज किया गया।