रामगोपाल यादव की भाजपा को सलाह- 75 से ज्यादा उम्र वालों को भी भेजे राज्यसभा, बताया क्यों जरूरी
भाजपा ने 75 साल से अधिक उम्र के नेताओं को सक्रिय राजनीति से बाहर रखने की अघोषित नीति बना रखी है। इसी के चलते लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी समेत कई सीनियर नेता लोकसभा या फिर राज्यसभा के बाहर हैं और मार्गदर्शक मंडल का हिस्सा हैं।
इस पर गुरुवार को सपा के राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि भाजपा को 75 साल से अधिक उम्र के ऐसे नेताओं को उच्च सदन में लाना चाहिए, जो स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे अनुभवी नेता हमारी जानकारी बढ़ा सकते हैं।