TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

घायल नागिन, शेरनी और अपमानित स्त्री से हमेशा डरना चाहिए; फेसबुक पर पोस्ट लिखकर BJP नेत्री ने लगा ली फांसी 

 पूर्व डीआईजी राज बहादुर सिंह की बहू और भाजपा की जिपं सदस्य श्वेता सिंह ने बुधवार को फांसी लगाकर जान दे दी। पति से विवाद के बाद मंगलवार को फेसबुक पर घायल नागिन, शेरनी और अपमानित स्त्री से हमेशा डरना चाहिए, की पोस्ट डाली थी। घटना के बाद से पति फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। 




शहर कोतवाली के इंदिरानगर निवासी भाजपा नेता दीपक सिंह गौर की पत्नी श्वेता सिंह गौर जसपुरा के वार्ड-12 से जिला पंचायत सदस्य थीं। दोपहर 12 बजे पुलिस को श्वेता सिंह के फांसी लगाने की सूचना मिली। एसपी अभिनंदन, एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा, शहर कोतवाल राजेंद्र सिंह रजावत पहुंचे। फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया। अंदर से बंद कमरे में शव पंखे के सहारे फंदे से लटका था। कमरे की कुंडी तोड़कर शव फंदे से उतारा गया।