TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

आगरा में सुहागरात से पहले ससुराल वालों को कमरे में बंद कर रफूचक्कर हुई दुल्हन

 आगरा को शाहगंज क्षेत्र से एक दुल्हन सुहागरात से पहले फरार हो गई। दस घंटे पहले ही वह सात फेरे लेकर ससुराल आई थी। भागने से पहले दुल्हन ने ससुरालीजनों को कमरे में बंद कर दिया। दीवार कूदी और रफूचक्कर हो गई। आधी रात को दूल्हे ने 112 नंबर पर सूचना दी। पूरी रात दुल्हन की तलाश की गई। ससुरालीजनों से दुल्हन को खोजने की पुलिस से गुहार लगाई है। आशंका है कि दुल्हन किसी के साथ गई है। यह शादी उसकी मर्जी के खिलाफ हुई थी।


पुलिस के मुताबिक घटना चांदी कारीगर के साथ हुई है। घरवाले उसके लिए रिश्ता खोज रहे थे। करीब दो माह पहले ताजगंज क्षेत्र निवासी एक परिचित ने कहा कि उसकी साली अविवाहित है। ससुरालीजन उसके लिए लड़का खोज रहे हैं। ससुराल वाले गरीब हैं। लड़की देख लो। पसंद आएगी तो शादी का दोनों तरफ का खर्चा लड़के को उठाना होगा। युवक के घरवालों ने लड़की देखी। लड़की पसंद आ गई। शादी तय हो गई। दूल्हा 25 अप्रैल को बारात लेकर गोरखपुर पहुंचा। दोनों की शादी हुई। सात फेरे लिए। दुल्हन को लेकर बारात 26 अप्रैल की दोपहर आगरा आ गई। बुधवार को कंगन खुलने की रस्म होनी थी। इंस्पेक्टर शाहगंज जसवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात दुल्हन सास के कमरे में सोई। आधी रात को दुल्हन उठी। पहले सास का कमरा बाहर से बंद किया। उसके बाद अन्य ससुरालीजनों के कमरे की बाहर से कुंडी लगाई। आंगन में साइकिल रखी थी। उस पर चढ़कर दीवार कूदी और भाग गई।