TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

ईद से पहले अयोध्या में माहौल खराब करने की कोशिश, मस्जिद के बाहर फेंकी गई आपत्तिजनक चीजें, सात गिरफ्तार

 अयोध्या परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक कवीन्द्र प्रताप सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि मंगलवार की देर रात शहर के दो धर्मस्थलों व सड़क पर आपत्तिजनक पोस्टर, वस्तु और पवित्र ग्रंथ की प्रति डालकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई थी। वारदात को अंजाम देने वालों ने इसके लिए चार दिन पहले ही पूरी तैयारी कर ली थी। उन्होंने बताया कि सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि चार फरार हैं।


पुलिस महानिरीक्षक सिंह व एसएसपी पाण्डेय ने गुरुवार को पुलिस लाइंस सभाकक्ष में पत्रकारों को बताया कि वारदात में 11 व्यक्ति शामिल रहे। हालांकि चार बाइक से दो-दो की संख्या में कुल आठ आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि सात आरोपी नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी महेश कुमार मिश्र, प्रत्युष श्रीवास्तव, नितिन कुमार, दीपक कुमार गौड़, बृजेश पाण्डेय, शत्रुघ्न प्रजापति व विमल पाण्डेय को छानबीन के बाद अरेस्ट कर लिया गया है। आरोपियों के पास से सफेद रंग की सात टोपी व मोबाइल फोन भी बरामद  किया गया है। इस मामले में चार आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों में महेश, नितिन व विमल पर पहले भी आपराधिक मामलों में केस दर्ज है