मथुरा में फेरों से पहले दुल्हन की हत्या, युवक ने घर में घुसकर मारी गोली, आरोपी फरार
जानकारी के मुताबिक गांव मुबारकपुर निवासी खूबीराम की बेटी काजल की शादी नोएडा के युवक से तय हुई थी। गुरुवार को बरात आई। धूमधाम से बरात चढ़ी और जयमाल हुई। इसके बाद वैवाहिक रस्में हो रही थीं। दुल्हन बनी काजल फेरों से पहले कमरे में बैठी थी। तभी एक युवक कमरे में घुस आया और उसको को गोली मार दी।
दुल्हन की आंख के पास लगी गोली
काजल की आंख के पास गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। दुल्हन की हत्या से शादी समारोह में दहशत फैल गई। इस बीच आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। एकतरफा प्यार का मामला लग रहा है।