TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

दिल्ली में ऑफिस से लौट रही महिला संग दो परिचितों ने किया गैंगरेप, पुलिस ने कुछ घंटों में ही आरोपी दबोचे

 पश्चिमी दिल्ली के हरि नगर इलाके में अपने ऑफिस से घर लौट रही 26 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर गैंगरेप की घटना सामने आई है। पुलिस ने बलात्कार के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।


पुलिस ने बताया कि महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद आरोपियों पर गैंगरेप, बंधक बनाने और चोट पहुंचाने सहित भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला को मेडिकल जांच के लिए नजदीक के एक अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि हमें घटना की जिस दिन (बुधवार को) सूचना मिली, उसी दिन हमने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में जांच जारी है।