TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

राजस्थान में मां ने साढ़े तीन साल के बेटे को पीट-पीट कर मार डाला, मानसिक रूप से थी विक्षिप्त; पुलिस ने किया गिरफ्तार

 राजस्थान पुलिस ने 26 साल की एक महिला को गिरफ्तार किया है। बुधवार को अरेस्ट की गई इस महिला पर आरोप है कि उसने अपने साढ़े तीन साल के बेटे को पीट-पीट कर मार डाला। घटना बारन जिले के छिपाबड़ौद शहर की है। गिरफ्तार की गई महिला का नाम गायत्री जाटव बताया जा रहा है। महिला के पति अनिल जाटव ने इस मामले में पुलिस के सामने शिकायत दर्ज करवाई है। 


शिकायत के मुताबिक, सोमवार को जब अनिल जाटव मजदूरी कर अपने घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनके बेटे की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला मानसिक तौर से विक्षिप्त है। पिता ने बताया कि जब वो मजदूरी कर घर लौटे तब उन्होंने देखा कि उनका बेटा कमरे में बेसुध अवस्था में पड़ा हुआ था।