TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

जेल में बंद मुख्‍तार अंसारी की कहां से हो रही इनकम? ईडी ने अफजाल के बाद बड़े भाई सिबगतुल्‍लाह से मांगा 10 साल का हिसाब-किताब 

 बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की आय का जरिया क्या है। वर्तमान में किस कंपनी से उनके परिवार को आर्थिक मदद मिल रही है। लोकसभा चुनाव के दौरान सांसद अफजाल अंसारी को किसने फंडिंग की। कहीं कोई बेनामी कंपनी तो नहीं जिससे यह सारा खेल हुआ है। इन सवालों के जवाब के लिए पूछताछ कर रही है। मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सांसद अफजाल अंसारी से पूछताछ के बाद ईडी ने मंगलवार को मुख्तार के सबसे बड़े भाई पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह से सिविल लाइंस स्थित ईडी कार्यालय में घंटों पूछताछ की। उनकी आय और व्यय के बारे में जानकारी ली गई



गाजीपुर की मुहम्मदाबाद विधानसभा सीट से दो बार विधायक रहे मुख्तार के बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी को भी ईडी ने नोटिस देकर बयान के लिए बुलाया था। पूर्व विधायक मंगलवार सुबह दस बजे ईडी कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने ईडी की जांच में मदद की बात की। ईडी ने सबसे पहले उनकी आय और व्यय के बारे में पूछताछ की। पूर्व विधायक ने सरकारी पेंशन की जानकारी दी। इसके अलावा बताया कि उनके पास खेती है। ईडी ने फिर उनकी पत्नी और बेटों की आय के बारे में पूछा। यह भी जानकारी ली कि एक साल में पूरा परिवार कितना इनकम टैक्स रिटर्न भरता है। इसके अलावा पिछले दस साल में उनकी आय के सभी स्रोत के बारे में सवाल-जवाब किया।