TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

आर्थिक तंगी से परेशान महिला ने दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी को हनीट्रैप में फंसाया, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे 15 लाख, खुली पोल

 आर्थिक तंगी के चलते महिला ने दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी को हनीट्रैप में फंसा लिया। यही नहीं उस पर दबाव बनाने के लिए फर्जी पति भी पीड़ित के सामने खड़ा कर दिया। महिला ने दिल्ली जल बोर्ड के अफसर को हनीट्रैप में फंसाया और वीडियो बना लिया। दुष्कर्म के केस में फंसाने और बनाई गई वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे। 15 लाख रुपये में पीछा छोड़ने के लिए कहा। इस पर पीड़ित ने 3 लाख रुपये दे दिए। 12 लाख रुपये नहीं दिए तो महिला ने पुलिस में तहरीर दी। पुलिस जांच में मामला हनीट्रैप का निकला।


बीटा-2 थाना पुलिस ने मिस कॉल के जरिये हनीट्रैप में फंसाने वाली महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मास्टरमाइंड समेत फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी विशाल पाण्डेय ने बताया कि बीते 10 मार्च को ग्राम वैना थाना टप्पल अलीगढ़ निवासी नीरज देवी उर्फ रिया उर्फ नैना चौधरी पत्नी सतीश ने उच्चाधिकारियों को एक प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि खुर्जा निवासी दिल्ली जल बोर्ड में एक अधिकारी ने उनके साथ बलात्कार किया है। इसकी जांच थाना बीटा-2 पुलिस ने की।