TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

दिल्ली में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, 15 मई को तेज लू के बाद धूल भरी आंधी की संभावना

 राजधानी दिल्ली में 15 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 15 मई को दिन में तेज लू तो शाम को धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। इसके अलावा शुक्रवार और शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी है। दोनों दिन तेज धूप के साथ लू चलेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक जाने के आसार है।



मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर भीषण गर्मी और उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। गुरुवार का वायु गुणवत्ता सूचकांक 164 अंक दर्ज किया गया। अगले कुछ दिनों तक हवा की गति कम होने के चलते वायु गुणवत्ता धीरे-धीरे बढ़ेगी, इसके 200 अंक तक जाने के आसार हैं।