TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

आंधी ने मचाई तबाही: कासगंज में पेड़ के नीचे दबकर बालक की मौत, छह लोग घायल, 200 गांव में बिजली गुल

 कासगंज जिले में बुधवार शाम को करीब पांच बजे तेज आंधी आई। आंधी थमने पर हल्की बूंदाबांदी हुई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन 68 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आई आंधी ने तबाही मचा दी। आंधी के दौरान अलग-अलग स्थानों पर पेड़, विद्युत पोल और दीवारें गिरने की घटनाएं हुईं। गांव खदुईया में पेड़ के नीचे दबकर एक बालक और तीन पशुओं की मौत हो गई, जबकि दो बालिकाओं सहित छह लोग घायल हो गए। विद्युत लाइन टूटने और पोल गिरने से 200 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। 



गांव खदुईया में बुधवार शाम को अजय पुत्र राजेश (11) साइकिल से चारा लेकर लौट रहा था। इसी बीच पेड़ टूटकर गिर पड़ा, जिसके नीचे बालक साइकिल सहित दब गया। हादसे में बालक की मौत हो गई। इसी गांव में पेड़ टूटकर गिरने से हरिओम की  भैंस मर गई। गांव रानी दामर में पेड़ टूटकर गिरने से महिला कृष्णा देवी घायल हो गई। जबकि उनका बैल मर गया।