TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

मुंडका अग्निकांड में 24 महिलाओं सहित 29 लोग लापता, तलाश में जुटे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

 राजधानी दिल्ली के मुंडका में एक व्यावसायिक इमारत में आग लगने की घटना के बाद व्याकुल परिजन अपने प्रियजनों की तलाश में शुक्रवार की रात से कभी अस्पताल तो कभी थाने और कभी घटनास्थल के चक्कर काट रहे हैं। इस घटना में अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है।


बताया जा रहा है कि रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी टीमों को अंदर कुछ लोगों के अवशेष मिले हैं। इससे माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़कर 30 तक पहुंच सकती है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन को बंद कर दिया गया है।