TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

आजम खान से मिलने रामपुर पहुंचे तौकीर रजा, बोले-27 महीने तक हुए हर जुल्म का हिसाब लिया जाएगा

 सीतापुर जेल से रिहा होने के बाद अपने घर पहुंचे समाजवादी पार्टी के शहर विधायक आजम खां से मिलने वालों का तांता अभी भी लगा हुआ है। आईएमसी के चेयरमैन तौकीर रजा शनिवार की रात में आजम खां से मिले और उन्होंने उनका हाल जाना। इस दौरान आईएमसी प्रमुख ने कहा कि आजम पर किए जा रहे जुल्मों का हिसाब लिया जाएगा।


सपा के शहर विधायक आजम खां इन दिनों जेल से जमानत पर चल रहे हैं। दो दिन पहले वह रिहा होकर रामपुर पहुंचे हैं। इसके बाद से ही उनसे मिलने वालों का सिलसिला जारी है। आईएमसी के प्रमुख तौकीर रजा भी शनिवार की रात में सपा के शहर विधायक आजम खां से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। वह यहां करीब घंटे भर तक रहे। इस दौरान उन्होंने शहर विधायक का हाल जाना। शहर विधायक से मिलने के बाद तौकीर रजा ने कहा कि वह यहां अपनी खुशी का इजहार करने आए हैं।