TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

दिल्ली में सील बिल्डिंग में अवैध रूप से चल रही थी फैक्ट्री, उत्तरी निगम ने ग्राउंड फ्लोर को 3 साल पहले किया था सील

 दिल्ली के मुंडका गांव में सीसीटीवी कैमरे और राउटर बनाने वाली जिस चार मंजिला इमारत में आग लगी उसके ग्राउंड फ्लोर को करीब तीन साल पहले उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने पुलिस के सहयोग से सील किया था। निगम के वरिष्ठ सूत्रों का कहना है कि बिल्डिंग मालिक ने दूसरी तरफ से रास्ता बनाकर उसकी दो मंजिलों को किराये पर दे दिया था और चौथी मंजिल पर वह अपने परिवार के साथ रहता है। सील बिल्डिंग में अवैध रूप से फैक्ट्री चल रही थी, इस पर ना केवल उत्तरी निगम बल्कि स्थानीय पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध बनी हुई है।


27 लोगों की जिंदगी के लिए लाक्षागृह बनी यह इमारत मुंडका गांव के गैर औद्योगिक क्षेत्र में आती है। इस फैक्ट्री के अलावा यहां अनेक फैक्ट्रियां और गोदाम भी गैर कानूनी तरीके से चल रहे हैं। यह इलाका उत्तरी निगम के नरेला जोन के तहत आता है। पुलिस ने फैक्ट्री के दोनों मालिकों हरीश गोयल और वरुण गोयल को गिरफ्तार कर लिया है।