TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

गाजियाबाद के फ्लैट में लूटपाट के दौरान महिला की तार से गला दबाकर हत्या, 3 महीने पहले हुई थी शादी

 गाजियाबाद के साहिबाबाद की डीएलएफ कॉलोनी में महिला की तार से गला दबाकर बदमाशों ने हत्या कर दी। रात नौ बजे पति घर पहुंचे तो घटना का पता चला। महिला की सास फ्लैट की बालकनी में बेसुध मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। महिला के पति ने पड़ोस के एक फ्लैट में काम करने वाले मजदूरों पर हत्या का शक जताया है।


डीएलएफ कॉलोनी में रहने वाले संतोष कुमार दिल्ली में नौकरी करते हैं। परिवार में उनकी पत्नी संतोषी (20) तथा मां पदमावती हैं। संतोष दिल्ली में नौकरी करते हैं। गुरुवार को जब वह अपने फ्लैट पर पहुंचे तो सन्न रह गए। उनकी पत्नी का शव बाथरूम में पड़ा हुआ था, जबकि उनकी मां बेसुध हालत में बालकनी में पड़ी थीं। उनके घर की अलमारी खुली हुई थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि ऊपर के फ्लैट में काम चल रहा है, जहां कुछ मजदूर रहते हैं। मजदूर अक्सर उनके फ्लैट में पानी आदि लेने आते रहते थे। उनको आशंका है कि लूटपाट के इरादे से उसकी पत्नी की किसी तार से गला दबाकर हत्या कर दी है और लुटेरे घर के अंदर की अलमारी को खोलकर तथा लॉकर को तोड़कर नकदी और गहने लूट कर ले गए हैं।