नोएडा में लिव इन में रहने वाली महिला की हत्या कर शव नहर में फेंका, आरोपी गिरफ्तार
लिव इन में रह रही अपनी महिला साथी की करीब आठ महीने पहले हत्या कर शव को नहर में फेंकने के आरोपी व्यक्ति को नोएडा पुलिस द्वारा शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुशील के रूप में हुई है।
सूरजपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि 15 सितंबर, 2021 को खुशी उर्फ सपना नामक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी और शव को दादरी थाना क्षेत्र के कोट पुल के पास गंग नहर में फेंक दिया गया था। महिला का शव थाना जेवर पुलिस ने बरामद किया था।