TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

दिल्ली के रोहिणी जेल में दो कैदियों ने हेड वार्डर पर किया जानलेवा हमला

 दिल्ली की रोहिणी जेल में दो कैदियों ने एक हेड वार्डर पर नुकीले हथियार से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। हेड वार्डर दोनों कैदियों को शुक्रवार शाम सूर्यास्त के बाद उनके बैरक में बंद कर रहा था, उसी दौरान उन्होंने उस पर हमला किया। जेल के डीजी संदीप गोयल का कहना है कि घायल हालत में हेड वार्डर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उसकी हालत संतोषजनक बनी है। हमलावर कैदियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


जानकारी के मुताबिक रोहिणी जेल नंबर दस में तैनात हेड वार्डर बिक्रम दहिया करीब सात बज कर 35 मिनट पर कैदी प्रमोद उर्फ छोटी, अमित उर्फ मिता को बैरक में बंद करने के लिए कह रहा था, लेकिन दोनों बंद होने से इंकार किया। इसी बीच दोनों कैदियों ने तेजधार वाले नुकीला सुआ उसके पेट में घोंप दिया। इसी बीच जेल के अन्य कर्मियों ने हमलावर कैदियों को दबोच लिया। घायल हालत में बिक्रम दहिया को बाबा साहब अम्बेडकर अस्पताल में ले जाया गया उसके पेट और हाथ में घाव हैं।