TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

कानपुर की 83 सम्‍पत्तियों को शत्रु सम्‍पत्ति घोषित करने की तैयारी, जिला प्रशासन ने शुरू कराया सर्वे

 यूपी के कानपुर की 83 और संपत्तियों को बारी-बारी से शत्रु संपत्ति घोषित करने की तैयारी शुरू हो गई है। कस्टोडियन शत्रु संपत्ति के निर्देश पर जाजमऊ की पांच संपत्तियों का जिला प्रशासन ने सर्वे शुरू कर दिया है। इन संपत्तियों की कीमत करीब 50 करोड़ रुपये है। इन पर दर्जनों अवैध कब्जेदार हैं।



जिला प्रशासन ने कंघी मोहाल, बेकनगंज और नाला रोड पर स्थित करोड़ों की तीन संपत्तियों को शत्रु संपत्ति घोषित किया है। इससे जिले में ऐसी संपत्तियों की संख्या 15 तक पहुंच चुकी है। जिले की 83 और संपत्तियों को घोषित किया जाना है। इसकी कवायद जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है। सबसे पहले पाकिस्तान जा चुके जाजमऊ निवासी एस हुमायूं नजीर की पांच संपत्तियों को लेकर तैयारी तेज हो गई है। प्रशासनिक टीम ने संपत्तियों का सर्वे भी कर लिया है। जल्द उनको शत्रु संपत्ति घोषित किया जाएगा। नोडल अफसर एसीएम सप्तम दीपक पाल ने इसकी पुष्टि की है।