TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

लड़की को दांत से काटा और नाखून से नोंचा; मौत के बाद डेड बॉडी से भी दुष्कर्म, शैतानों को मिली सजा

 राजस्थान में 15 साल की एक नाबालिग के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। लड़की की सांसे थमने के बाद भी हैवानों का कलेजा ठंडा नहीं हुआ। शैतानों ने लड़की की डेड बॉडी के साथ फिर रेप किया। इस खौफनाक हत्याकांड और दुष्कर्म के आरोपियों पर अब कानून का डंडा चला है। अदालत ने इसे जघन्य अपराध मानते हुए उन्हें कड़ी सजा सुनाई है। 


मामला बूंदी जिले का है। जिले की पोक्सो कोर्ट ने शुक्रवार को एतिहासिक फैसला सुनाते हुए 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने वाले दो शैतानों को फांसी की सजा से दंडित कर दिया है। साथ ही दोनों आरोपियों पर 1 लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है