TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

बाइक स्टंटबाजों का पीछा कर रहे थे दो सब-इंस्पेक्टर, सड़क हादसे का शिकार होकर पहुंचे अस्पताल

 गाजियाबाद में बाइक स्टंटबाजों को पकड़ने के चक्कर में मोटर साइकिल सवार यूपी पुलिस के दो दारोगा सड़क हादसे का शिकार होकर  घायल हो गए। इनमें से एक दारोगा को काफी अधिक चोटें आई हैं।


गाजियाबाद की वेव सिटी में दो युवक बाइक पर स्टंट कर रहे थे। पुलिस को देखते ही वह भागने लगे। इसके बाद पुलिस के दो दारोगा भी उनका पीछा करने लगे। युवकों का पीछा करते हुए इनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह घिसटकर दूर जाकर गिरे। इतने में स्टंटबाज रफूचक्कर हो गए। इस हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस इन स्टंटबाजों की तलाश कर रही है।